फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four motorways and two bridges of Kapkot got approval from the government

कपकोट के चार मोटर मार्ग और दो पुलों को मिली शासन से स्वीकृति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four motorways and two bridges of Kapkot got approval from the government
बागेश्वर। विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों के मोटर मार्ग से जुड़ने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने चार मोटर मार्गों और दो पुलों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने लोनिवि के अधिकारियों से इन सड़कों के वन अधिनियम की पत्रावली जल्द शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक भौर्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल तप्तकुंड से सुमगढ़ छोरी धार तक मोटर मार्ग और पुल का निर्माण होना है। इसके लिए 64 लाख 44 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। लीती-गोगिना मोटरमार्ग के पणढूंगा से हाम्पटीकापड़ी के विरुवा बिनौला तक चार किमी लंबी सड़क 33 लाख 36 हजार रुपये की लागत से बनाई जाएगी। कन्यालीकोट-जगथाना मार्ग के किमी 11 से सुमटी गांव तक पांच किमी लंबी सड़क का निर्माण 41 लाख 70 हजार रुपये से कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त भयूं-गुलेर मोटर मार्ग के हितंगधार से भैसुड़ी-नरगड़ा मोटर मार्ग तक भी आठ किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग में एक पुल को भी स्वीकृति मिल गई है। विधायक भौर्याल ने लोनिवि से जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed