फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four more youths who were returned from outside kept in the Isolation Ward, now the number reached 6

बाहर से लौटे चार और युवकों को आइसाेलेशन वार्ड में रखा, अब संख्या 6 पहुंची

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Four more youths who were returned from outside kept in the Isolation Ward, now the number reached 6
बागेश्वर। बाहरी प्रदेशों से लाैटे चार और युवकों को जांच के बाद जिला अस्पताल स्थित कोविड-19 समर्पित अस्पताल के आइसाेलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। चाराें युवा बागेश्वर जिले के हैं। आइसोलेशन वार्ड में पहले से दो लोग भर्ती हैं। संस्थागत क्वारंटीन में भी संख्या बढ़कर 22 हो गई है। मंगलवार को आइसोलेशन वार्ड में रखे गए चार में से दाे युवा मुरादाबाद तो एक-एक गुजरात और गुरुग्राम से लौटा है। मंगलवार को राेडवेज स्टेशन बिलाैना में जांच के बाद इन लोगों को कोविड-19 समर्पित अस्पताल में आइसाेलेट किया गया। डिप्टी सीएमआे वीके सक्सेना ने बताया कि युवाओं में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार के लक्षण मिले हैं। जिस कारण इन्हें आइसाेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी के सैंपल जांच काे भेजे जा रहे हैं। जिला अस्पताल के आइसाेलेशन वार्ड में अब कुल भर्ती राेगियाें की संख्या छह हाे गई है। उधर, बागेश्वर के केएमवीएन गेस्टहाउस स्थित संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि बाहरी प्रदेशों से आए 13 और लोगों को क्वारंटीन किया गया है। संस्थागत क्वारंटीन में 9 लोग पहले से थे। सभी की नियमित जांच हो रही है। किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed