फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Former MLA Farswan sitting on a 24-hour fast in support of the movement of JIP members

जिपं सदस्यों के आंदोलन के समर्थन में 24 घंटे के उपवास पर बैठे पूर्व विधायक फर्स्वाण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Farswan sitting on a 24-hour fast in support of the movement of JIP members
बागेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे पूर्व विधायक फर्स्वाण और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बीते 15 जून से जिला पंचायत की अनियमितताओं की जांच की मांग के लिए आंदोलनरत जिपं उपाध्यक्ष और असंतुष्ट सदस्यों के आंदोलन को सोमवार को बल मिला है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने जिपं सदस्यों की मांगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे का उपवास शुरू कर दिया है। फर्स्वाण के समर्थन में कांग्रेसजनों ने नगर से कलक्ट्रेट तक ढोल, नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुबह करीब साढ़े 10 बजे नगर के गोमती पुल से कलक्ट्रेट तक पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला गया। कलक्ट्रेट में नारेबाजी के बीच पूर्व विधायक फर्स्वाण उपवास पर बैठ गए। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। फर्स्वाण ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य वाजिब मांग उठा रहे हैं। सरकार और प्रशासन की ओर से आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। इसकी जांच और कार्रवाई न होने से सरकार और प्रशासन की छिछालेदारी हो रही है। कहा कि 19 में से उपाध्यक्ष समेत 7 जिपं सदस्य दो महीने से आंदोलन चला रहे हैं। वह आधे जिले के लोगों के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाना, लोकतंत्र का गला दबाने के समान है। इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार ने वार्ता के लिए फर्स्वाण को बुलाया। फर्स्वाण के प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, वीरेंद्र नगरकोटी, दीपक गढ़िया, सुंदर मेहता, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने जिलाधिकारी से वार्ता की। इन लोगों ने बताया कि डीएम ने कहा जिपं सदस्यों के आरोपी की जांच की जा रही है। फर्स्वाण ने उपवास तोड़ने से मना कर दिया। वह मंगलवार सुबह 11 बजे उपवास तोड़ेंगे। फर्स्वाण के उपवास को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष कवि जोशी, कांग्रेस सेवादल की महिला शाखा की जिलाध्यक्ष सुनीता टम्टा के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने समर्थन दिया। धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों ने फर्स्वाण और उनकी टीम का जताया आभार
बागेश्वर। जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में जिपं सदस्यों ने सोमवार को भी धरना दिया। जिपं उपाध्यक्ष परिहार ने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और उनके समर्थकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन लोगों ने सच्चाई साथ दिया है। इससे उन लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने में और मदद मिलेगी। कहा कि सरकार और प्रशासन लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रहा है। वह लोग आंदोलन को मुकाम पर पहुंचाकर ही दम लेंगे। जिपं सदस्य सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, रेखा देवी, पूजा आर्या ने कहा कि सरकार और प्रशासन को एक न एक दिन तो कार्रवाई करनी पड़ेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed