फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Forest Staff Center team stops child marriage

वन स्टाप सेंटर की टीम ने रुकवाया बाल विवाह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Forest Staff Center team stops child marriage
बागेश्वर। कपकोट के एक गांव में दो नाबालिगों की शादी तय होने की जानकारी मिलने के बाद बाल विकास विभाग के निर्देश के बाद गांव पहुंची वन स्टॉप सेंटर की टीम ने दोनों नाबालिगों शादी रुकवा दी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव में दो परिवारों ने 28 नवंबर और 30 नवंबर को अपनी नाबालिग लड़कियों की शादी तय कर दी थी। दोनों परिवारों के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। किसी ने इसकी जानकारी बाल विकास विभाग को दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट के निर्देश पर बृहस्पतिवार को वन स्टॉप सेंटर की टीम गांव पहुंची। उन्होंने दोनों किशोरियों के माता-पिता को बुलाकर बताया कि नाबालिग की शादी कराना कानूनन अपराध है। टीम के समझाने के बाद दोनों परिवार मान गए।
विज्ञापन

टीम ने दोनों परिवारों को बालिग होने के बाद ही विवाह तय करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग की उम्र 16 तो दूसरी की 17 वर्ष थी। वन स्टाफ सेंटर की टीम में प्रबंधक खष्टी जोशी, काउंसलर जया पांडेय और कपकोट थाने के पुलिस कर्मी शामिल थे। उधर, कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने टीम गांव जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी टीम लौटी नहीं है। टीम के लौटने के बाद ही अन्य जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed