{"_id":"58f65db34f1c1b1974472cc8","slug":"forest-on-fire-since-last-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से धधक रहे जिला मुख्यालय के समीपवर्ती वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से धधक रहे जिला मुख्यालय के समीपवर्ती वन
अमर उजाला ब्यूरो,बागेश्वर।
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन-प्रशासन जहां एक ओर वनों को आग से बचाने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है वहीं अब तक कई वन आग की चपेट में आ चुके हैं। बागेश्वर जिला मुख्यालय से सटे कई चीड़ के वनों में आग धधक रही है। लगातार लग रही आग को काबू करने में वन विभाग के भी पसीने छूट रहे हैं।
बागेश्वर जिले में अधिकांश चीड़ के वन हैं। कलेक्ट्रेट सहित जिला मुख्यालय से सटे कई वनों में पिछले तीन दिनों से आग लगी है। रविवार को जौलकांडे के समीप जंगल में लगी आग दो दिन तक धधकती रही। सोमवार की शाम को किसी अराजक तत्व ने कलेक्ट्रेट के समीप जंगल में आग लगा दी।
शाम को हवा के साथ लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने पर वन विभाग की टीम ने रात में ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इतनी घटनाओं के बावजूद वनों में आग लगाने वाले लोग पकड़ में नहीं आ सके हैं।