{"_id":"64593283f3ee7afd830d8794","slug":"forest-fire-adjacent-to-collectorate-bageshwar-news-c-8-1-134272-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कलक्ट्रेट से सटे जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कलक्ट्रेट से सटे जंगल में लगी आग
Mon, 08 May 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 08 May 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में रविवार की रात को कलक्ट्रेट के समीप जंगल में लगी आग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मौसम साफ होने के बाद जिले के जंगल फिर जलने लगे हैं। कलक्ट्रेट के समीप जंगल में रात के समय भीषण आग लग गई। आग से वन संपदा को खासा नुकसान हुआ है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर नियंत्रण किया।
मार्च और अप्रैल में बारिश होने से इस साल जंगलों को अधिक नुकसान नहीं हुआ। मई के पहले सप्ताह में भी बारिश जारी रही। पिछले तीन दिन से मौसम साफ रहने के बाद तापमान बढ़ा तो जंगल भी सुलगने लगे हैं। कलक्ट्रेट के समीप छतीना कंपार्ट चार के जंगल में रविवार रात आग लग गई। हवा के संपर्क में आते ही आग विकराल होने लगी और कुछ ही देर में जंगल का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग को सूचना दी।
रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि वन विभाग की टीम ने आग बुझाई। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्वों की ओर से जंगलों को जलाने की सूचना है। विभाग आग लगाने वालों पर नजर रख रहा है। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।