फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Food storage, distribution system reviewed

खाद्यान्न भंडारण, वितरण व्यवस्था का जायजा लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Food storage, distribution system reviewed
यूएनओ की विश्व खाद्य कार्यक्रम की टीम ने खाद्यान्न वितरण प्रणाली की जानकारी ली। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) के तहत संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की टीम शनिवार को जिले में पहुंची। इस टीम ने जिले में खाद्यान्न भंडारण और वितरण प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण की समस्या को समझा।
विज्ञापन

इस टीम में पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड और नीदरलैंड के प्रतिनिधि शामिल थे। उन्होंने खाद्य आपूर्ति के भंडारण और उसकी वितरण प्रणाली में आ रहीं समस्याओं की जानकारी ली। देखा कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र में खाद्यान्न कैसे पहुंचाया और बांटा जा रहा है। इसमें किस तरह की समस्याएं आती हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने टीम को जानकारी दी कि जिले में तीन हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता के नौ गोदामों में खाद्यान्न बांटा जा रहा है। इनमें से नौ गोदाम रोड से जुड़े हैं जबकि सात गोदाम पैदल मार्ग से जुड़े हैं। इन सात पैदल गोदामों में खच्चर और घोड़े से खाद्यान्न भेजा जाता है। छह माह का राशन उपभोक्ताओं को सीधे बांट दिया जाता है। ताकि बरसात के दौरान रोड बंद होने से खाद्यान्न वितरण पर कोई प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन

आपदा के दौरान स्थानीय बाजार से भी खाद्यान्न खरीदा जाता है। टीम को विभागीय वितरण प्रणाली और भाड़े की भी जानकारी दी गई। टीम ने सस्ता गल्ला विक्रेता और खाद्यान्न गोदामों का निरीक्षण किया। टीम ने कहा कि जिले में नेटवर्क की दिक्कत के चलते ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण की बड़ी समस्या है। इसके बावजूद नियमित रूप से खाद्यान्न बांटना सराहनीय है। डब्ल्यूएफपी की टीम में जॉर्ज गिलाई, जैन लुक खोलर, लुइस एन्योस, तकनीकी अधिकारी अंकित सूद शामिल थे। इस दौरान डीएसओ अरुण वर्मा, पूर्ति निरीक्षक बबलू पांडे, जगदीश जोशी, तकनीकी सलाहकार कमल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed