फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Flare-up hospital

चार महीने से वेतन न मिलने से भड़के अस्पतालकर्मी

Tue, 11 Apr 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। 
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।  Updated Tue, 11 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Flare-up hospital
hospital - फोटो : amarujala

कपकोट (बागेश्वर)। पीपीपी मोड के सीएचसी कपकोट के डॉक्टरों और कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिल सका है। वेतन न मिलने से उनमें भुखमरी की नौबत आ गई है। गुस्साए डॉक्टरों ने संस्था के प्रशासनिक निदेशक को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने वेेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। वेतन का शीघ्र भुगतान न होने पर 17 अप्रैल से ओपीडी के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


अस्पताल का संचालन गंगाशील अस्पताल बरेली के माध्यम से होता है। वहां के प्रशासनिक निदेेशक को भेजे ज्ञापन में डॉक्टरों, कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें दिसंबर से वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। वेतन न मिलने से उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वेतन के बगैर उनके सारे काम प्रभावित हो चुके हैं।
विज्ञापन


दुकानों से भी अब उन्हें जरूरी सामान भी उधार मिलना बंद हो गया है। वेतन के लिए उन्होंने 29 मार्च को ज्ञापन दिया था। इसमें वेतन का भुगतान शीघ्र न मिलने पर चार अप्रैल को ओपीडी के बहिष्कार चेतावनी दी गई थी। तब भुगतान तीन दिन के भीतर करने का आश्वासन दिया था, इसके बावजूद वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि वेतन का शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो 17 अप्रैल को आपातकालीन सेवा छोड़कर सभी सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में डॉ. एनके उपाध्याय, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. आलोक, डॉ. रोहित, डॉ. विक्की, डॉ. निशा किरन, डॉ. पंकज, फार्मेसिस्ट नीरज पांडे, स्टाफ नर्स हरिओम उपाध्याय, जीवन सिंह, गोकुल आर्या आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed