{"_id":"58cd6b824f1c1b277532aae1","slug":"five-masked-men-attacked-by-the-youth-returning-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे युवक पर पांच नकाबपोशों ने हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रहे युवक पर पांच नकाबपोशों ने हमला किया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुक्रवार को देर शाम बाजार से नदी गांव की ओर जा रहे एक युवक पर नकाबपोशों ने हमला कर दिया। युवक ने गोमती नदी की ओर भागकर खुद को नकाबपोशों के चंगुल से बचाया। ग्रामीणों ने पुलिस से नकाबपोशों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि नदी गांव में तीन दिन पहले नकाबपोशों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उससे छह हजार रुपए की नकदी लूट ली।
नकाबपोशों से परेशान ग्रामीणों कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को बताया कि नदी गांव निवासी पुष्कर जोशी शुक्रवार की देर शाम बाजार से अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पांच नकाबपोशों ने उसको घेरकर हमला कर दिया। पुष्कर ने गोमती नदी की ओर जाने वाले रास्ते में कूद मारकर खुद को नकाबपोशों के चंगुल से बचाया। उन्होंने बताया कि इसी मार्ग में तीन दिन पहले नकाबपोशों ने हेम पांडे नाम के एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उससे छह हजार की नकदी और जरूरी कागजात लूट लिए थे। कुछ दिन पहले योगेश भट्ट की स्विफ्ट डिजायर कार का सीसा भी अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था।
इस तरह की घटनाओं से लोग भयभीत हैं। नदीगांव जाने वाले रूट में लगातार हो रही घटनाओं के कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से नकाबपोशों का शीघ्र पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से नदी गांव को जाने वाली सड़क और पैदल मार्ग में रात्रि में गश्त लगाने की मांग की।