फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Five decades later, could not walk on the road Tejm Bradhi-Shama-passenger bus

पांच दशक बाद भी भराड़ी-शामा-तेजम सड़क पर नहीं चल सकी यात्री बस

Tue, 01 Nov 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 01 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ जिले के तेजम-मुनस्यारी क्षेत्र को जोड़ने के लिए शामा-तेजम मोटर मार्ग का निर्माण कार्य बहुत पहलेे से चल रहा है। इस सड़क का सामरिक महत्व भी है। डीडीहाट और धारचूला जाने के लिए भी यह सड़क काफी सुगम है। किंतु आज तक इसे बड़े वाहनों के लिए खोला नहीं जा सका है। बागेश्वर और पिथौरागढ के गांवों के बीच वाहनों का संचालन बागेश्वर- कांडा- थल सड़क से ही हो रहा है। इसमें लोगों के अधिक दूरी के साथ ही अतिरिक्त पैंसे भी खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन



हिमालय सेवा समिति कपकोट के सचिव प्रेमसिंह धर्मशक्तू ने बताया कि बागेश्वर -शामा- तेजम मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पांच दशक पहले शुरू हो चुका था। इस बीच मार्ग कट चुका है और इस पर कई सालों से छोटे चौपहिया यात्री वाहन चल रहे हैं।  लेकिन बड़े वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है। अधिकतर स्थानों पर सड़क को बड़े वाहनों के संचालन योग्य बना दिया गया है। रमाड़ी से आगे सड़क का कुछ हिस्सा संकरा है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर और पिथौरागढ जिले के सीमावर्ती गांवों में खासकर जनजातीय परिवारों के लिए परिवहन व्यवस्था का विशेष महत्व है। लोगों के दूर दराज तक रिश्ते हैं।
विज्ञापन


परिवहन की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र के लिए वाहनों का संचालन बागेश्वर-कांडा-थल सड़क से होता है। शामा तेजम मोटर मार्ग से इन इलाकों की आपसी दूरी काफी कम हो जाएगी। लोगों के समय और धन की बचत होगी। ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने बताया कि शामा से तेजम तक हो रहे चौड़ीकरण और हॉट मिक्स के काम में मानकों की अनदेखी की जा रही है। लाखों खर्च होने के बाद कई जगह सड़क की हालत खस्ता है।  उन्होंने शासन प्रशासन से सड़क को बनाकर उसमें बड़े यात्री वाहनों का संचालन शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed