{"_id":"5c7a836dbdec22271a77cd79","slug":"five-and-a-half-million-for-the-regeneration-of-garuda-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच करोड़ से होगा गरुड़ गंगा का पुनर्जनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच करोड़ से होगा गरुड़ गंगा का पुनर्जनन
Sun, 03 Mar 2019 12:14 AM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में अपनी गांव की समस्या उठाते पंचायत प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत गरुड़ की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 33.08 करोड़ रुपये की कार्य योजना पास की गई। इसमें 5.54 करोड़ रुपये गरुड़ गंगा के पुनर्जनन लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण की अध्यक्षता में प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बीडीओ बीसी पंत ने पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों का वाचन किया। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए मनरेगा की 27.54 और गरुड़ गंगा पुनर्जनन के लिए 5.54 करोड़ की कार्य योजना पास की गई। सीडीओ एसएसएस पांगती ने ग्राम प्रधानों और ग्राम विकास से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से मार्च अंतिम सप्ताह से पूर्व सभी योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन
कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली ने कहा कि मनरेगा के तहत निर्माणाधीन योजनाओं का निर्माण कार्य 31 मार्च तक किसी भी हालत में पूरे नहीं हो सकते है। उन्होंने निर्माणाधीन योजनाओं का कार्य पूर्ति का समय बढ़ाने की मांग की। जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार ने तेंदुए द्वारा मारे गए मवेशियों का तीन साल से मुआवजा न मिलने पर आक्रोश जताया। डीएफओ बीएस शाही ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही मुआवजे का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, डीपीआरओ पूनम पाठक, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, बीसी पाठक, ज्येष्ठ प्रमुख जगदीश कुनियाल, सिंचाई विभाग के एई एससी सती, प्रेमा परिहार, बलवंत भंडारी, दया गोस्वामी, भुवन जोशी, हीरा सिंह बोरा, सिकंदर अल्ली, देवी दत्त पाठक, नवीन ममगई, हरी राम, नंदन सजवाण, गोपाल सिंह नेगी आदि थे।