फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fishreis In Bageshwar

मछली पालन का हब बन रहे हैं जगथाना और सुमटि गांव: भौर्याल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fishreis In Bageshwar
ागेश्वर के जगथाना में मछली उत्पादन के बारे में जानकारी हासिल करते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कनलगढ़ घाटी के जगथाना और सुमटि गांव को मछली पालन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए ट्राउट कलस्टर फार्मिंग के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके लिए डीएम ने मत्स्य विभाग को अनटाइड फंड से 90 लाख रुपये जारी किए हैं। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जगथाना में एक दिनी कार्यशाला हुई। इसमें युवाओं को मत्स्य पालन और मार्केटिंग की बारीकियां सिखाई गईं। डीएम विनीत कुमार ने युवाओं से मछली पालन को आजीविका का साधन बनाने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि जगथाना और सुमटि में कलस्टर फार्मिंग के तहत 60 तालाब बनाए जाएंगे। ग्रामीणों को पारंपरिक खेती के साथ मछली पालन में भी रोजगार मिलेगा। वहीं, डीएम ने कहा कि जगथाना और सुमटि का वातावरण ट्राउट उत्पादन के लिए अनुकूल हैं। प्रशासन का लक्ष्य जगथाना में ट्राउट के उत्पादन को दो वर्ष में 10 टन करना है।
विज्ञापन

उत्पादन बढ़ाने के लिए क्षेत्र में चार करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से हैचरी बनाई जा रही है। इसके बाद ट्राउट उत्पादन के लिए सीड और चारा जिला स्तर पर ही उपलब्ध होगा। उन्होंने तीन माह के भीतर हैचरी का निर्माण पूरा करने के निर्देेश दिए। वहां पर पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया, मत्स्य निरीक्षक मनोज मियान, तहसीलदार पूजा शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed