{"_id":"688a63c2b87f1950a10b0452","slug":"fisherman-died-due-to-drowning-in-a-pond-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117515-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तालाब में डूबने से फिशरमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तालाब में डूबने से फिशरमैन की मौत
Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़/बागेश्वर। मत्स्य विभाग में तैनात फिशरमैन की मछली तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बैजनाथ के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि टीट बाजार स्थित मत्स्य तालाब में एक व्यक्ति का शव दिखने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला। आसपास पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त अरुण कुमार जोशी (51) पुत्र कैलाश चंद्र जोशी निवासी वार्ड नंबर एक मल्लीताल, भीमताल के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक मनोज मियान ने बताया कि अरुण जोशी यहां अकेले रहते थे। उनका परिवार घर पर ही रहता है।