{"_id":"d78f6bb47bcb0c7988eb4d2b75db2f99","slug":"fire-season-begins-before-the-charred-forest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्यूटी और चिरपतकोट के जंगल आग से धधके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्यूटी और चिरपतकोट के जंगल आग से धधके
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात वन पंचायत कन्यूटी के जंगल में आग धधक गई। आग चिरपतकोट के जंगल तक पहुंच गई। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। आग की तेज लपटों में विभिन्न प्रजाति के पौधे भी झुलस गए हैं। लोगों ने वन विभाग से आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम वन पंचायत कन्यूटी के जंगल में अचानक आग लग गई। आग धीरे-धारे आरक्षित चिरपतकोट के जंगल तक पहुंच गई। वन पंचायत सरपंच केवलानंद जोशी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
आग से अनेक वन्य प्राणियों के जल जाने की आशंका है। सरपंच की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी भुवनेश पंत ने फारेस्ट गार्ड को मौके पर भेजा है। रेंजर ने लोगों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति आग लगाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन