फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fines from the trader after getting dirt ahead of the shop

दुकान के आगे गंदगी मिलने पर व्यापारी से जुर्माना वसूला

Thu, 09 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fines from the trader after getting dirt ahead of the shop
निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम के नेतृत्व में अतिक्रमण और पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान चार व्यापारियों से जुर्माना वसूला गया, जबकि आधा दर्जन व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए। दुकान के आगे गंदगी फैलाने पर एक व्यापारी से 250 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन



एसडीएम श्याम सिंह राणा और ईओ ईश्वर सिंह रावत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में व्यापारी दयाल कुनियाल के पास 12 पॉलिथीन, इरफान खान के पास 18 पॉलिथीन पकड़ी गई। दोनों व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया। एक पॉलिथीन मिलने पर राकेश कुमार से पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


दुग बाजार में व्यापारी कौशल के पास प्लास्टिक गिलास मिले। इस पर व्यापारी को नोटिस जारी किया गया। अतिक्रमण करने पर कांडा रोड में प्रताप बोरा पर पांच सौ रुपए, जबकि दुगबाजार में इरफान खान से ढाई सौ रुपए जुर्माना वसूला गया। पिंडारी रोड में पृथ्वीराज सिंह से दुकान के आगे गंदगी फैलाने पर 250 रुपए का जुर्माना वसूला गया। उपजिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों को दुकान के सामने डस्टबिन रखने और पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी है। यह अभियान हर दिन चलेगा। छापामारी अभियान के दौरान धीरज कांडपाल, अवर अभियंता चंद्रकांत टम्टा, दीवान परिहार, गोलू पांगती सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed