{"_id":"142df60a803855801a64c4f5f3582ad9","slug":"find-industry-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग लगाएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग लगाएं युवा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला उद्योग के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने कहा कि लस्करखेत और नैकाना खुमटिया का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिक्षित बेरोजगारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने युवाओं से पलायन का रास्ता छोड़कर गांवों में लघु उद्योग लगाने को कहा।
विज्ञापन
जिला उद्योग के महाप्रबंधक पाठक ने कहा कि उद्यमिता का प्रशिक्षण शिक्षित युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ के युवा जल्द पलायन का रास्ता छोड़ दें। उन्होंने कहा कि सरकार पहाड़ में लघु उद्योग लगाने के लिए भारी अनुदान दे रही है।
विज्ञापन
जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कहा प्रशिक्षण के दौरान उत्तराखंड सूक्ष्म लघु एवं मध्यम नीति 2015 के अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने युुवाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार अपनाने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों को उद्योग लगाने के लिए बैंक लोन योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान संस्थान की सह कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी, चंदू नेगी, सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार शाह, लस्करखेत की प्रधान गोविंदी देवी, नैकान की प्रधान प्रेमा परिहार आदि ने विचार रखे।