{"_id":"67fab9977effa6e09807562d","slug":"filter-contaminated-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114765-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: फिल्टर में आई खराबी से हुई गंदे पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: फिल्टर में आई खराबी से हुई गंदे पानी की सप्लाई
Sun, 13 Apr 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम आशीष भटगांई के निर्देश पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने जल निगम के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। फिल्टर में आई तकनीकी खराबी के चलते इलाके में गंदे पानी की सप्लाई हुई थी।
गरुड़ नगर के लिए बनी वृहद पेयजल योजना से शुक्रवार को नलों से गंदे पानी की सप्लाई हुई थी। शनिवार को एसडीएम वर्मा ने जल निगम के ईई विपिन कुमार रवि और जेई अंजलि नेगी के साथ आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया।
जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि पेयजल योजना के फिल्टर सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण नल से साफ पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी थी।
ईई रवि ने बताया कि फिल्टर में आई तकनीकी खराबी का पता लगाकर उसे ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पेयजल टैंक की सफाई भी करवाई जा रही है। जल्द आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। एसडीएम वर्मा ने योजना से सप्लाई हुए पानी का नमूना लेकर सीलबंद भी किया। इसे जांच के लिए जल जीवन मिशन की प्रयोगशाला भेजा जाएगा। डीएम ने कहा है कि लोगों की सेहत सर्वोपरि है।