फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Female employee found sleeping on sofa under CDO's inspection

Bageshwar News: सीडीओ के निरीक्षण में सोफे पर सोती मिली महिला कर्मचारी

Tue, 02 May 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 02 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Female employee found sleeping on sofa under CDO's inspection
बागेश्वर में औचक निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका जांचते सीडीओ। संवाद
बागेश्वर। सीडीओ संजय सिंह ने मंगलवार को जिला बाल संरक्षण कार्यालय, फायर स्टेशन, बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कई कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण कार्यालय के जिला परिवीक्षा अधिकारी और लेखाकार उपस्थिति लगाने के बाद कार्यालय से अनुपस्थित थे। बाल संरक्षण अधिकारी दो दिन से गैरहाजिर पाए गए और कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी सोफे पर सोती मिलीं। सीडीओ ने उन्हें चेतावनी दी। इसके अलावा बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय के तीन कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने निरीक्षण में मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी को अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि बाल संरक्षण अधिकारी का दो और अन्य गैरहाजिर रहे कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बिना अवकाश के कर्मचारियों का अनुुपस्थित रहना चिंताजनक है। इससे विभाग और सरकार की छवि खराब होती है। साथ ही जनता के काम भी प्रभावित होते हैं। कहा कि आगे भी वह कार्यालयों का इसी तरह से औचक निरीक्षण करेंगे जो भी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में समयानुसार उपस्थित नहीं मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed