फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Farmers will be given crop insurance

किसानों का फसल बीमा कराया जाएगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be given crop insurance
बागेश्वर में फसल बीमा योजना की तैयारी करते प्रभारी डीएम राहुल गोयल एवं अन्य। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विकास भवन सभागार में शनिवार को कृषि विभाग के अधिकारी, न्याय पंचायत प्रभारी, सीएससी सेंटर संचालकों की बैठक हुई। इसमें प्रभारी डीएम राहुल कुमार गोयल ने बताया कि रबी और खरीफ की फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसानों का बीमा किया जाएगा। इसकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर है।
विज्ञापन

बताया कि किसानों की फसल क्षति पूर्ति और योजना के क्रियान्वयन के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को अधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा के लिए किसान न्याय पंचायत प्रभारियों, सीएससी, फसल बीमा पोर्टल से बीमा करवा सकते हैं। इस योजना के तहत मौसम में हुए बदलाव से सेब, आडू, माल्टा, संतरा, आम, लीची, आलू, टमाटर, मटर आदि की फसल की संभावित क्षति की भरपाई हो सकती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष खरीफ की फसल में जिले के 3490 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 71 लाख की राशि बांटी गई। जिले में कुल 47522 किसान पंजीकृत हैं। बैठक में सीवीओ डॉ. उदय शंकर, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी, लीड बैंक अधिकारी मनोहर सिंह पांगती, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, आजीविका परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed