{"_id":"e0bb59f7b831607bc148c7e2e855881a","slug":"farmers-reported-the-maintenance-of-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को पशुओं के रखरखाव की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को पशुओं के रखरखाव की जानकारी दी
योगेश जोशी/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय अरण्य सेवा एवं विकास संस्थान और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड की ओर से किसान क्लबों के लिए मीट विद एक्सपर्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को पशुओं के पालन पोषण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
नाबार्ड के जिला प्रबंधक बीएस बिष्ट ने किसान क्लबों के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने किसान क्लबों को उचित मंच बताया और कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को आसानी के साथ कम ब्याज पर ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी सचल डा. ज्योति पूना ने पशुओं में होने वाले मुंहपका, खुरपका, थनैला, आदि रोगों के लक्षण और बचाव के तरीके बताए।
उन्होंने कहा कि थनैला रोग गंदगी के कारण होता है। उन्होंने उबले दूध का ही दही जमाने की सलाह दी और रोगों के निदान के लिए उपाय बताए।