फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Farmers did not get compensation even after 15 years

15 साल बाद भी किसानों को नहीं मिला मुआवजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not get compensation even after 15 years
कपकोट के जीआईसी कन्यालीकोट में लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में जनसमस्याएं सुनतीं डीएम रंजना राजगु? - फोटो : BAGESHWAR
15 साल बाद भी किसानों को नहीं मिला मुआवजा
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय शिविर में मामला उठाने पर डीएम ने दिए ईई और एई का वेतन रोकने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कपकोट (बागेश्वर)। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जीआईसी कन्यालीकोट में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने 33 शिकायतें दर्ज कराईं। सड़क कटने से प्रभावित किसानों को 15 साल बाद भी मुआवजा न मिलने की शिकायत मिलने पर डीएम रंजना राजगुरु ने पीएमजीएसवाई खंड के ईई और एई का वेतन रोकने का निर्देश दिए। विधायक बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने भी विभागीय अधिकारियों से समस्याएं सुलझाने को कहा।
विधायक बलवंत भौर्याल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में बैसानी गांव के ख्याली दत्त, ग्राम प्रधान लीली और हरसीला ने सड़क बनाने के लिए कटी जमीन का मुआवजा मांगा। ग्राम कन्यालीकोट निवासी पार्वती देवी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की। ग्राम हरसिला निवासी उमेश सिंह गड़िया ने सिमार गधेरे के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाने की मांग की। चलकाना गांव की प्रधान मंजू देवी ने तोक लखमारा में नहर बनाने, गैरखेत से लखमारा तक सड़क बनाने आदि मांगे उठाईं। लखमारा की बीडीसी सदस्य प्रेमा दानू ने क्षेत्र में 108 एंबुलेंस और गैस सिलिंडरों की स्पॉट पर डिलीवरी करवाने को कहा।
विज्ञापन

शिविर में समाज कल्याण विभाग ने 27 लाभार्थियों के पेंशन आवेदन पत्र भरवाए। राजस्व विभाग ने 27 आय प्रमाण पत्र बनाए। कृषि विभाग ने 21 कृषि उपकरण बांटे। उद्यान विभाग ने कृषि बीज बांटा। स्वास्थ्य विभाग ने 70 लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर दवा बांटी और 10 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए। पशुपालन विभाग ने 230 पशुपालकों को दवा बांटी। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने संचालन किया। शिविर में ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू, कनिष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो डीसी फोटो नंबर 13पी, 14पी
कपकोट के जीआईसी कन्यालीकोट में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed