फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Farmers' bat-bat of irrigated land

सिंचित भूमि के किसानों की बल्ले-बल्ले

Sun, 22 Apr 2018 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 22 Apr 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers' bat-bat of irrigated land
crop

कत्यूर घाटी के असिंचित इलाकों में गेहूं का उत्पादन 25 फीसदी कम होने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों में पर्याप्त बारिश न होने के कारण यह स्थिति आई है। सिंचित क्षेत्रों में गेहूं का उत्पादन संतोषजनक होने की संभावना है।

विज्ञापन


ब्लॉक के अंतर्गत 5,200 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल बोई जाती है। ब्लॉक कृषि प्रभारी धन राम के मुताबिक गढ़सेर, टीट बाजार, राजसेरा, मन्यूड़ा, पुरुड़ा, देवनाई, डंगोली और पिंगलों इलाके में सिंचित भूमि में गेहूं की यूपी 2572 की प्रजाति अच्छी होने का अनुमान है। उनके अनुसार सिंचित इलाके में प्रति हेक्टेयर 15 क्विंटल गेहूं का उत्पादन होने का अनुमान है, जबकि 2017 में प्रति हेक्टेयर 14 क्विंटल गेहूं का उत्पादन ही हुआ था।
विज्ञापन


उनका कहना है कि असिंचित इलाके में किसानों ने बीएल 892 प्रजाति का गेहूं बोया था। शीतकाल में पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने से असिंचित इलाके में गेेहूं का उत्पादन 25 फीसदी गिरने की संभावना है। किसान नवीन ममगई, किसान क्लब देवनाई के अध्यक्ष सुंदर बरोलिया, लौबांज के किसान बहादुर सिंह कोरंगा, कज्यूली के दिगपाल भंडारी, माल्दे की प्रधान कमला बिष्ट, तैलीहाट के तेज सिंह ने बताया कि सिंचित इलाके में गेहूं की फसल अच्छी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, असिंचित क्षेत्र के किसान दौलत सिंह किरमोलिया, पप्या के गोपाल सिंह परिहार, लखनी के माधो राम, लमचूला के मदन सिंह, गढ़खेत के भुवन चंद्र, गोपाल सिंह नेगी रतमटिया के मनोज बिष्ट ने बताया कि असिंचित इलाके में गेहूं का उत्पादन काफी कम होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed