फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Family forced to live in a broken house for six months

छह महीने से टूटे हुए मकान में रहने के लिए मजबूर परिवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Family forced to live in a broken house for six months
बागेश्वर के सिमगढ़ी में क्षतिग्रस्त मकान के पास खड़े दंपति। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। विकासखंड कपकोट के सिमगढ़ी निवासी त्रिलोक सिंह राठौर का मकान पिछले साल 10 अगस्त को बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। मुआवजा न मिलने से वह मकान का पुनर्निर्माण नहीं करा पाए। उनका पूरा परिवार क्षतिग्रस्त मकान में ही रहने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

त्रिलोक सिंह ने बताया कि मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद 14 अगस्त 2020 को क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और राजस्व विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया था। मकान की मरम्मत के लिए मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वह बहुत मुश्किलों से अपने परिवार का भरण पोषण कर पाते हैं। घर में पत्नी और एक बच्चा है।
विज्ञापन

मकान बनाने के लिए उनके पास धन नहीं है। प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुुकी है लेकिन मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मकान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि त्रिलोक सिंह का नाम विस्थापन सूची में दर्ज है। परिवार को विस्थापित कर मकान बनाने के लिए रकम दिलाई जाएगी। इसके लिए गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed