फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Excellent player awarded

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित हुई

Tue, 27 Nov 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 27 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Excellent player awarded
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित सम्मान समारोह के दौरान बैनर लांच करते विधायक व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बागेश्वर। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बागेश्वर और नैनीताल जिले की दो बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक चंदन राम दास ने आयोजन मेें मौजूद सभी नागरिकों से अमर उजाला के अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।  


मंगलवार को पिंडारी रोड स्थित ताइक्वांडो हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान विधायक ने अपराजिता अभियान के तहत बागेश्वर की नेहा थापा और नैनीताल की ज्योति पलड़िया को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में नेहा ने अंडर 49 किलो जबकि ज्योति ने 62 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इन बालिका खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायकों ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत सम्मान के लिए चयन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि समेत आयोजन के प्रतिभागियों ने अपराजिता अभियान के बैनर के साथ फोटो सेशन किया। इससे पहले प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम जारी रहा। प्रतिभागियों को अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ ही उनकी अपेक्षित भूमिका के बारे में बताया गया। 
विज्ञापन


इनका कहना है 

मुहिम से बढ़ी है जागरूकता 
 अमर उजाला की इस मुहिम से निश्चित रूप से जागरूकता बढ़ी है। पिछले दिन की अपेक्षा ज्यादा आत्मविश्वास महसूस हो रहा है। -शिवानी, खिलाड़ी 


ताइक्वांडो को आत्मरक्षा का हथियार बनाया 
समाज के माहौल को देखते हुए ही ताइक्वांडो को आत्मरक्षा का हथियार बनाया। अमर उजाला की ओर से चलाया जा रहा अभियान काफी सराहनीय है। - अंकिता, खिलाड़ी 

गलत का प्रतिकार करने की ताकत बढ़ेगी 
अपराजिता अभियान के जरिये गलत का प्रतिकार करने की ताकत बढ़ेगी। उम्मीद है कि जल्द सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।  प्रियंका, खिलाड़ी  


सोच बदलने की जरूरत 
महिला हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए समाज की सोच बदलने की जरूरत है। हम किसी भी परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।  खुशी चौहान, खिलाड़ी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed