फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ex army in Bageshwar

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ex army in Bageshwar
बागेश्वर में सैनिक कल्याण परिषद की बैठक लेते जिलाधिकारी विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम/अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण परिषद विनीत कुमार ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने की बात कही है। कहा कि शासन स्तर के प्रकरणों को निराकरण के लिए सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रिमासिक बैठक में डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों, वीर सैनिक और वीर नारियों की समस्या को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर बड़ी कठिनाई के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है। सैनिकों की जो भी समस्याएं आती हैं, उनका त्वरित निराकरण करना अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (अवकाश प्राप्त) जीएस बिष्ट को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को संबंधित विभाग को पूर्व में ही भेज दें। बैठक में संबंधित विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि कपकोट में सेना कैंटीन के लिए भवन का निर्माण हो गया है। सेना के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद इस पर कार्यवाही होगी। उन्होंने सीएमओ डॉ. बीडी जोशी को पॉलीक्लीनिक में रोज एक घंटे के लिए डॉक्टर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व सैनिकों ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय में भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को आरक्षण देने, कपकोट के तप्तकुंड से बैराड़ तक सड़क निर्माण, भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को कोचिंग देने और शहीदों की विधवाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई के लिए समूह बनाने की मांग की। वहां एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार, जयवर्द्धन शर्मा, योगेंद्र सिंह, सीईओ रमेश चंद्र मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed