फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Even though there are computers, the facility of e-library is not available

Bageshwar News: कंप्यूटर हैं फिर भी नहीं मिल रही ई-लाइब्रेरी की सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Even though there are computers, the facility of e-library is not available
पंडित बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद भी रिक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के विद्यार्थी तकनीकी दौर में भी ई-लाइब्रेरी की सुविधा से वंचित हैं। ई-लाइब्रेरी कक्ष में कंप्यूटर होने के बावजूद विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बंद कक्ष में 11 कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त होने से ई-लाइब्रेरी का अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है।
एसएसजे विवि की ओर से परिसर में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू करने के लिए 21 कंप्यूटर आवंटित किए गए थे लेकिन वर्तमान में ई-लाइब्रेरी का काम जिम्मेदारी के आदान-प्रदान तक ही सीमित रह गया है। प्राध्यापकों के स्थानांतरण के बाद इस कक्ष की जिम्मेदारी अन्य प्राध्यापक को सौंपी जा रही है। 21 कंप्यूटर में से कक्ष में केवल 11 कंप्यूटर ही रह गए हैं। अन्य कंप्यूटर विभागों में प्रयोग किए जा रहे हैं। परिसर में विद्यार्थी प्राध्यापकों के अलावा शिक्षा के लिए पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों पर ही निर्भर हैं। परिसर से मिली जानकारी के अनुसार इन कंप्यूटर में अभी तक किताबें, संदर्भ सामग्री, अन्य शैक्षणिक संसाधन अपलोड नहीं किए गए हैं। जिस वजह से यह विद्यार्थियों के प्रयोग में आने की बजाय निष्प्रयोज्य पड़े हैं। वर्तमान में कक्ष की जिम्मेदारी डॉ. कमल किशोर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोट- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को पुस्तकालय अध्यक्ष की तैनाती की मांग की है। विद्यार्थियों को ई-लाइब्रेरी की सुविधा जल्द देने की कोशिश की जाएगी। -प्रो. जीसी साह, परिसर निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed