फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Entrepreneurial women honored on entrepreneurship day

उद्यमिता दिवस पर उद्यमी महिलाएं सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurial women honored on entrepreneurship day
देवनाई में बुधवार को दी हिमालयन ट्रस्ट ने महिला उद्यमी को सम्मानित किया। - फोटो : BAGESHWAR
गरुड़/बागेश्वर। द हिमालय ट्रस्ट की ओर से बुधवार को न्याय पंचायत भगरतोला के ग्राम देवनाई में अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमिता दिवस मनाया गया। गरुड़ के बीडीओ बीसी पंत ने इसका शुभारंभ किया। सफल उद्यमी सरस्वती अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में भगरतोला न्याय पंचायत की छह उद्यमी महिलाओं ने अपने उद्योग की सफलता की कहानी सुनाई। इनमें नौगांव की वीणा कांडपाल, कोटतुलारी की सरिता, घिरतोली की कंचना, देवनाई की विमला समेत पिरूल उद्योग से जुड़ी तुनिया गांव की मीनाक्षी और देवनाई की पूजा शामिल थी। इन महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के प्रतिनिधि मोहन बोरा, बाल विकास विभाग के जिला समन्वयक मनीषा जोशी, साजिया परवीन, वीडीओ सीएस लोहमी, ग्राम प्रधान देवनाई कृष्णा पांडे, ग्राम प्रधान नौगांव कैलाश चंद्र, द हिमालय ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य सदन मिश्रा, कार्यक्रम समन्वयक रमेश उपाध्याय, सुगमकर्ता दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed