फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Enhance the matching of the accounts of MNREGA workers

मनरेगा मजदूरों के खातों की आधार मैचिंग में तेजी लाएं 

Mon, 17 Jul 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 17 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन

डीएम रंजना की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की बैठक हुई। डीएम ने मनरेगा मजदूरों को आधार से लिंक करने और संशोधन कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैंकर्स को इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गलत नाम या आधार कार्ड का सही नंबर अंकित न होने की वजह से जिन खाता धारकों के आधार मैच नहीं हो पा रहे हैं, उसके लिए शिविर लगाकर पारदर्शिता के साथ इस कार्य को पूरा करें।

विज्ञापन


उन्होंने बैंकर्स को शिविरों की तिथि निर्धारित कर सीडीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार सीडिंग से वंचित मनरेगा मजदूरों को विकासखंड स्तर से कंसलटेंट फार्म प्राप्त कर खाता लिंक करने को कहा। डीएम ने अग्रणी बैंक अधिकारी को प्रत्येक बैंक शाखा की मॉनीटरिंग कर आधार मैचिंग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या आदि बैंकर्स मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed