फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Encompass markets closed

व्यापारी पर मुकदमे के खिलाफ बंद रहा कौसानी

Fri, 26 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Fri, 26 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Encompass markets closed
बाजार बंद कर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी के व्यापारियों और कांग्रेसियों ने जन्माष्टमी मेला कौसानी में अव्यवस्था के लिए पुलिस, प्रशासन को जिम्मेदार बताया। कहा कि व्यवस्था बनी रहती तो कौसानी में पुलिस और व्यापारियों के बीच विवाद नहीं होता।

विज्ञापन


इधर दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने युवा व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसके विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर कौसानी तिराहे पर धरना, प्रदर्शन किया। एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र कौसानी में जन्माष्टमी मेले के दौरान अलग-अलग क्षेत्र के युवाओं में जमकर मारपीट हुई थी। इसके बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी थी। जिससे मेले में अशांति हो रही थी। इसी अव्यवस्था से आक्रोशित एक व्यापारी और दरोगा में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा की तहरीर पर थानाध्यक्ष कौसानी ने आरोपी व्यापारी बबलू अल्मिया के खिलाफ आपीसी की धारा 332, 353, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया जबकि व्यापार संघ द्वारा दरोगा के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कौसानी के थानाध्यक्ष एसएस नयाल ने बताया कि मामले की गहराई से विवेचना की जा रही है। इस मुकदमे के विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद कर कौसानी तिराहे पर धरना, प्रदर्शन किया। कौसानी व्यापार संघ ने युवा व्यापारी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने कौसानी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।

एसपी सुखवीर सिंह, एसडीएम गरुड़ रवींद्र सिंह बिष्ट दल-बल के साथ कौसानी पहुंचे। एसडीएम ने धरना दे रहे व्यापारियों से कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच करेगी। एसडीएम के आश्वासन पर व्यापारियों ने धरना स्थगित कर दिया। धरना देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष शेखर पांडे, जिला पंचायत सदस्या पुष्पा कोरंगा, बबलू नेगी, मोहन सिंह दोसाद, अनिल बिष्ट आदि थे। 


 कौसानी (बागेश्वर)। महिला महाशक्ति मंच की जिला संयोजिका पूजा महरा का कहना है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि में कुछ स्थानीय नेताओं ने माहौल खराब किया है। उन्होंने दरोगा को थप्पड़ मारने की घटना की निंदा की। उन्होंने व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों से संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि महिला महाशक्ति मंच किसी का भी उत्पीड़न सहन नहीं करेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed