फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Employment in bageshwar

बेरोजगारों के लिए किफायती साबित हो रहे हैं रोजगार मेले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Employment in bageshwar
बागेश्वर। कोरोना काल में जिले के सैकड़ों लोगों का रोजगार छिन चुका है। लोग रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। हर कोई स्वरोजगार करने में अक्षम हैं। सरकारी नौकरियों के अभाव में अधिकतर लोग प्राइवेट कंपनियों पर आस लगाए बैठे हैं। ऐसे में सेवायोजन कार्यालय की ओर से लगाए जा रहे रोजगार मेले युवाओं के लिए मददगार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय बागेश्वर ने 17 अक्तूबर को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया था। इसमें कुमाऊंभर के 176 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। मेले में कुल 46 लोगों को नौकरी के साथ डिप्लोमा प्रशिक्षण के लिए चुना गया। इनमें से बागेश्वर के 22 युवाओं को पंतनगर स्थित अशोका लीलैंड, एनटीटीएफ और हरियाणा की रेन एनएसके स्टीरिंग कंपनी ने रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए चुना है। इनमें से अधिकतर लोगों ने कंपनियों में काम शुरू कर दिया है। जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा का कहना है कि रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। जिले के सैकड़ों युवाओं को इन मेलों के जरिये प्राइवेट कंपनियों में आसानी से रोजगार मिला है। जिले के कई युवा रोजगार मेले के जरिये विदेशों में लाखों के पैकेज पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed