{"_id":"64c48c6d91e339771bff561e7308f44b","slug":"employees-will-work-for-human-rights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकारों के लिए काम करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकारों के लिए काम करेंगे कर्मचारी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां जिला मुख्यालय और तहसील में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कर्मचारियों, अधिकारियों ने मानवाधिकारों की सुरक्षा को लेकर शपथ ली। प्रभारी डीएम ने मानवाधिकार कानूनों का इतिहास बताया। जिला कार्यालय में प्रभारी डीएम एसएस जंगपांगी ने सभी अनुभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीने के लिए नैसर्गिक अधिकार मिले हैं। इसके लिए 10 दिसंबर 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में सार्वभौमिक मानव अधिकार घोषणा पत्र बनाया गया। तभी से मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। मानवता के खिलाफ अन्याय को रोकने में इसकी कारगर भूमिका रही है।
विज्ञापन
तहसील परिसर में तहसीलदार पदम सिंह मेहरा ने कर्मचारियों को मानवाधिकारों की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। कपकोट तहसील मुख्यालय पर एसडीएम केएस टोलिया, तहसीलदार पदम सिंह बिरोड़िया ने कर्मचारियों को मानवाधिकारों की शपथ दिलाई।
विज्ञापन