{"_id":"5d98e8388ebc3e0167561e31","slug":"electricity-supply-starts-after-5-days-bageshwar-news-hld359368326","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनभर गांवों में पांच दिन बाद बहाल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर से अमसरकोट रोड पर बिजली लाइन सुधारते कर्मचारी।
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर/कपकोट। भूस्खलन के कारण गिरेछिना, अमसरकोट मोटरमार्ग पर पांच दिन से यातायात बाधित है। इसी मलबे से सड़क, बिजली, पानी की लाइन भी टूट गई है। तीनों विभागों ने सेवाओं की बहाली का प्रयास किया। इसमें से ऊर्जा निगम को सबसे पहले सफलता मिली जबकि लोनिवि, जल संस्थान के प्रयास सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण लेटी, जौलकंडे, बोरगांव, अमसरकोट,फल्यांटी, डोबा, धारी,चौना, सिम्मी नरगोल, गिरेछीना में एक अक्तूबर से बिजली बंद थी। यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि पोल, लाइन बदलकर शनिवार को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
वहीं कपकोट, दुग नाकुरी, बनलेख, कांडा, कमस्यार घाटी क्षेत्र में बरसात के दौरान बिजली की आंखमिचौली बढ़ गई है। बताने के बावजूद बिजलीकर्मी समस्या नहीं सुधार सके हैं। इसी कारण खुद फ्यूज जोड़ने के प्रयास में एक ग्रामीण झुलस तक चुका है, हालांकि फॉल्ट सुधारते समय दो बिजलीकर्मी भी झुलसे, घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।