फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Electricity Production Disturbed Due To rain

बोल्डर गिरने से पीपीएल हाइड्रो पावर परियोजना का पाइप क्षतिग्रस्त, उत्पादन ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity Production Disturbed Due To rain
कपकोट के मुनार में हाइड्रो पॉवर कंपनी का क्षतिग्रस्त पाइप। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुनार में हुई अतिवृष्टि से हाइड्रो पावर परियोजना को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी से बोल्डर गिरने से पर्वतीय पावर लिमिटेड के मुख्य फीडर का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। परियोजना से बिजली का उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है। समस्या लंबे समय तक बनी रही तो जिले में भी बिजली संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को सौंग-मुनार क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इस दौरान स्थानीय गधेरे उफान पर आ गए। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर नीचे की ओर गिरने लगा। एक भारी बोल्डर मुनार स्थित पीपीएल के मेन पाइप से जा टकराया। बोल्डर गिरने ही मुख्य पाइप फट गया और कंपनी को तत्काल उत्पादन बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

हाइड्रो पावर कंपनी से 4.8 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। मानसून काल में उत्पादन बेहतर होता है लेकिन बारिश के कारण कंपनी से उत्पादन बंद हो गया है। वहीं, क्षेत्र में आई आपदा से हुए नुकसान का जायजा ले रहे एसडीएम पारितोष वर्मा ने भी मौके पर जाकर पाइप को हुए नुकसान का जायजा लिया और निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कंपनी के प्रबंधक राजेश उपाध्याय ने बताया कि परियोजना से उत्पादित होने वाली बिजली यूपीसीएल बागेश्वर को आपूर्ति की जाती है। पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण उत्पादन ठप है। पाइप को जोड़ने का कार्य चल रहा है। हालांकि इसमें अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed