फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   electric crisis due to Lightning

बिजली गिरने से 190 गांवों में 15 घंटे नहीं जले बल्ब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
electric crisis due to Lightning
बागेश्वर के अमतौड़ा के पास बिजली की लाइन पर गिरा पेड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मौसम के बदलते मिजाज का असर जिले की बिजली लाइनों पर भी पड़ रहा है। विजयपुर से बनलेख को जाने वाली 33 केवी की बिजली लाइन पर बिजली गिरने से कांडा और दुगनाकुरी तहसील के 190 गांवों की में 15 घंटे आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को करीब पौने बारह बजे विजयपुर से बनलेख को जा रही बिजली लाइन पर मनकोट के पास बिजली गिर गई। बिजली गिरने से डिस्क इंसुलेटर और पिन जलकर गिर गए। लाइन क्षतिग्रस्त होने से विजयपुर, कांडा, धरमघर, स्यांकोट, महरूढ़ी, पठक्यूड़ा, सेरी, भंतोला, पातल, दोफाड़, बनलेख, रीमा, पचार, सनगाड़, रावतसेरा, उडियार, ठांगा, खातीगांव, भैसुड़ी, टकनार सहित कांडा और दुगनाकुरी तहसील के गांव अंधेरे में डूब गए। बुधवार सुबह लाइन में फाल्ट ढूंढने में जुटे कर्मचारियों को दोपहर करीब बारह बजे फाल्ट मिल सका। तीन घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्रों में मंगलवार शाम अंधड़ आई। तेज हवा से अमतौड़ा के पास सूखा पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण लाइन से जुड़े खोली, काकड़ा, अमतौड़ा, स्यूनी, डुंगरगांव, नैल, सात, रतबे, क्वैराली की बिजली रातभर गुल रही। बुधवार की सुबह करीब दस बजे सभी गांवों की बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के बदलते मिजाज के चलते जिले में बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिनकी मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। - भाष्कर पांडेय, ईई ऊर्जा निगम, बागेश्वर

-
बिल जमा नहीं करने वालों के काटे जाएंगे कनेक्शन
बागेश्वर। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि उपभोक्ताओं की बिल जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। इस तिथि के बाद भी ग्राहक बिल जमा नहीं करेंगे उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि विभाग की ओर चलाई गई ब्याज माफी योजना का अब तक 8392 उपभोक्ता लाभ उठा चुके हैं। इस योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं का सात लाख 34 हजार रुपये का बिल माफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed