फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Elections will be conduted soon.

जल्द होंगे कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Elections will be conduted soon.
बागेश्वर में कांग्रेस के जिला चुनाव अधिकारी मिश्रा का स्वागत करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेस में सांगठनिक चुनावों की कवायद शुरू हो गई है। कांग्रेस के जिला चुनाव अधिकारी रमाकांत मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर सांगठनिक चुनाव पर मंथन किया। बागेश्वर पहुंचने पर मिश्रा का पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक अर्जुन भट्ट के संचालन में हुई बैठक में जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि पार्टी में सक्रिय योगदान देने वाले लोगों को ही संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व ने अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश ही नहीं देश को महंगाई की आग में झोंक दिया गया है। गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों के लिए परिवार पालना मुश्किल हो गया है। इस मुद्दे से जनता को जोड़ते हुए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक हरीश ऐठानी, कांग्रेस नेता रंजीत दास, सुनील भंडारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, कांग्रेस नेता सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मशक्तू ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में मनोज कुमार, कुंदन गिरी गोस्वामी, संजय चनियाल, संतोष कुमार, शंकर राम, गोविंद सिंह कठायत, प्रमोद जोशी, कमला जोशी, मुन्ना पांडे, दीपक गढ़िया, नीरज कुमार, मनोज साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed