फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Elections should be done by people.

तटस्थ होकर कार्य करें मतदान कार्मिक : आयुक्त

Fri, 25 Aug 2023 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 25 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Elections should be done by people.
बागेश्वर। मंडलायुक्त दीपक रावत ने मतदान कार्मिकों को तटस्थ होकर चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गहनतापूर्वक प्रशिक्षण लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

आयुक्त ने बृहस्पतिवार को बागेश्वर डिग्री कॉलेज में मतदान कार्मिकों को संबोधित किया। कहा कि चुनाव को अति गंभीरता से लेना होगा। निर्वाचन कार्य में किसी तरह की गलती माफ नहीं होगी। आयुक्त ने आईजी नीलेश आनंद भरणे के साथ ईवीएम स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उप निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 188 बूथ हैं। इनमें कुल 1,17,973 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 59,897 पुरुष, 58,076 महिला मतदाता हैं। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 वर्ष से अधिक उम्र के 943 मतदाता और 50 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया है। उनको घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जा रहा है। क्षेत्र में नौ शेडो एरिया बूथ हैं, जिनमें संचार के लिए पुलिस वायरलेस रिपीटर लगाए गए हैं। 94 बूथ पर वेबकास्टिंग कराने की तैयारी कर ली गई है। निर्वाचन के लिए 210 मैक्सी वाहन, 30 मध्यम वाहन और 40 भारी वाहन लगाए जा रहे हैं।
इस दौरान एसपी अक्षय कोंडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस इमलाल, सीडीओ आरसी तिवारी समेत सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed