{"_id":"654e76d2cc6120d0d501729b","slug":"election-in-van-nigam-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2506-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खोलिया अध्यक्ष, कांडपाल बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खोलिया अध्यक्ष, कांडपाल बने मंत्री
Sat, 11 Nov 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन की प्रभागीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव अधिकारी कैलाश चंद्र जोशी की देखरेख में द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान नई कार्यकारिणी गठित की गई। विनोद चंद्र खोलिया प्रभागीय अध्यक्ष और कुमुद कांडपाल मंत्री चुने गए। देवकी नंदन जोशी को प्रभागीय उपाध्यक्ष, मनोज सिंह और राजेंद्र सिंह परिहार को संयुक्त मंत्री, उमेश उपाध्याय को संगठन मंत्री, गोविंद सिंह बिष्ट को संचार मंत्री और महेंद्र सिंह खड़ाई को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन