फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Elderly couple left the world on the same day in Pothing

पोथिंग में बुजुर्ग दंपति ने एक ही दिन छोड़ी दुनिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple left the world on the same day in Pothing
बागेश्वर। पोथिंग गांव में एक बुजुर्ग दंपति ने एक ही दिन दुनिया को छोड़ दिया। पति की मौत के 15 घंटे के भीतर ही पत्नी भी चल बसी। आजीवन एक दूसरे का साथ निभाने वालों की एक साथ हुई मौत ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

कपकोट तहसील के पोथिंग गांव में रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रताप सिंह गढ़िया (86) का निधन हो गया। दोपहर को सरयू-खीरगंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इधर पति के जाने का वियोग पत्नी भवानी देवी (80) सहन नहीं कर सकी और रात को उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। रविवार रात करीब 11 बजे उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। बुजुर्ग दंपति अपने पीछे एकलौते पुत्र गोपाल सिंह गढ़िया का परिवार छोड़ गए हैं। इधर माता और पिता का एक साथ निधन होने से पुत्र सदमे में हैं। परिवारजन भी शोक में डूबे हैं। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, बीसूका के पूर्व उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, जिला पंचायत सदस्य प्रभा गढ़िया आदि ने इस घटना पर दुुख जताया। मृतकों के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed