फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Either mine is Kumaon or yours is Garhwala

Bageshwar News: यां मेरो कुमाऊं, वां तेरा गढ़वाला....

Wed, 17 Jan 2024 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 17 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Either mine is Kumaon or yours is Garhwala
बागेश्वर के उत्तरायणी मेले की स्टार नाइट में नृत्य प्रस्तुत करती कलाकार। संवाद
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले की पहली स्टार नाइट पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक सुरेश प्रसाद सुरीला और ललित गित्यार के नाम रही। लोक कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और हिंदी गीतों से दर्शकों का मन मोहा। वी वायरस ग्रुप के नृतकों ने अद्भुत नृत्य कला से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

स्टार नाइट का आगाज गायक ललित गित्यार ने गणेश वंदना तेरी जय हो गणेशा.. से किया। उन्होंने यो डाना को पारा, यां मेरो कुमाऊं, वां तेरो गढ़वाला..., उत्तरैंणी कौतिक लागी रौ..., काजल को टिक्क लगै ले आदि गीत प्रस्तुत किए। सुरेश प्रसाद सुरीला ने मेरे राम जी..., ओ सरिता बैठि जा तू बड्डा गाड़ी मां..., तेरे मेरे होठों पे, मीठे मीठे गीत मितवा.. आदि गीत सुनाकर दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन

डांस ग्रुप वी वायरस ने नृत्य के माध्यम से महाभारत की कथा का प्रस्तुतिकरण किया। ग्रुप की ओर से प्रस्तुत किए गए भगवान शिव पर आधारित नृत्य नाटिका और बॉलीवुड डांस भी आकर्षण का केंद्र रहे। करीब ढाई घंटे के कार्यक्रम का दर्शकों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
पवनदीप राजन को सुनने आए प्रशंसक हुए निराश
बागेश्वर। सोमवार की रात स्टार नाइट में स्टार सिंगर पवनदीप राजन शिरकत करने वाले थे, लेकिन कोहरे के कारण फ्लाइट कैंसिल होने से वह बागेश्वर नहीं पहुंच सके। इसका वीडियो जिला प्रशासन ने दिन में जारी कर दिया था, लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। पवनदीप राजन के कार्यक्रम को देखते हुए नुमाइशखेत मैदान में काफी भीड़ जुटी थी। हालांकि जब लोगों को पवनदीप के कार्यक्रम में नहीं आने की जानकारी मिली तो उन्हें काफी मायूसी हुई।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed