फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Eight times more incidents than the last fire season in one and a half months

डेढ़ माह में पिछले अग्निकाल से आठ गुना ज्यादा घटनाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Eight times more incidents than the last fire season in one and a half months
बागेश्वर में जंगलों में लगी आग के कारण छाई धुंध। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जंगलों में आग लगने से बागेश्वर जिला धुंध की चपेट में है। धुंध के कारण आसपास की पहाड़ियां तक नहीं दिखाई दे रही हैं। इस अग्निकाल में 15 फरवरी से अब तक जंगलों में आग लगने की 32 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 40.60 हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हुआ है। पिछले फायर सीजन में आग की मात्र चार घटनाएं हुईं थीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के जंगल तक आग से धधक रहे हैं। कलक्ट्रेट के पास के जंगल में कई बार आग लग चुकी है। जिला मुख्यालय के चंडिका मंदिर के समीप का जंगल भी आग की चपेट में आ चुका है। लगातार जल रहे जंगलों से पेड़, पौधों के साथ ही बहुमूल्य वनस्पति को खासा नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

बात पिछले अग्निकाल की करें तो पूरे सीजन में जंगल में आग लगने की केवल चार घटनाएं हुई, जिससे 5.25 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ। हालांकि शीतकाल में जंगलों में आग लगने की 51 घटनाएं हुुईं, जिनसे 73.94 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अग्निकाल में वनों को आग से बचाने के लिए जिले में 29 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। प्रत्येक क्रू स्टेशन में चार कर्मचारियों की तैनाती वन विभाग ने की है। प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही का कहना है कि जंगलों की आग पर बराबर नजर रखी जा रही है। जहां कहीं जंगलों में आग लग रही है, तत्काल बुझाया जा रहा है।

बुधवार को धधका पचार का जंगल
बागेश्वर। बुधवार को धरमघर रेंज के पचार के जंगल में आग लग गई। सुबह करीब 11 बजे जंगल में आग लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण जंगल में पहुंच गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान वनस्पति को खासा नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed