{"_id":"6733a3990a706de9660c3274","slug":"education-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-111069-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ऊंची कूद में हिमांशु शाही और करीना आर्या प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ऊंची कूद में हिमांशु शाही और करीना आर्या प्रथम
Wed, 13 Nov 2024 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। केदारेश्वर मैदान में विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। पहले दिन 10 न्याय पंचायतों के अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भागीदारी की। विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी का मौका मिलेगा।
मंगलवार को मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढि़या ने खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। छोटे शहरों और कस्बों के खिलाड़ी बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा से जिले, राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। महाकुंभ में बदियाकोट, कर्मी, लोहरखेत, शामा, भराड़ी, असों, उतरौड़ा, होराली, दियाली और सूपी के न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
खेलकूद के 60 मीटर दौड़ में कृष्णा कपकोटी और लक्ष्मी सुरकाली, 600 मीटर दौड़ में हर्षित कपकोटी और रुचि, लंबी कूद में गौरव गिरी और दीक्षा मेहता, ऊंची कूद में हिमांशु शाही और करीना आर्या, गोला क्षेपण में पवन राठौर और करिश्मा साह और वॉलीबाल में कर्मी और असों की टीम ने क्रमश: बालक और बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की कबड्डी में लोहारखेत न्याय पंचायत की टीम विजेता रही। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, बीडीओ ख्याली राम, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली आदि मौजूद रहे।