फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Education news in district.

Bageshwar News: जिले के प्राथमिक विद्यालय को मिले नौ सहायक अध्यापक

Mon, 11 Nov 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 11 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
बागेश्वर। जिले में शिक्षकों की कमी का सामना कर रहे नौ प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक की नियुक्ति हो चुकी है। अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर विभाग ने स्कूल भी आवंटित कर दिए हैं। सभी शिक्षकों को कपकोट के स्कूलों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई सहायक अध्यापकों की चौथी काउंसलिंग के बाद चयनित शिक्षकों को कपकोट ब्लाॅक के राप्रावि धूर, ठेली, भराकांडे, रातिरकेटी, उमला, नौकुड़ी, वैछम, तरसाल, राआप्रावि शामा पन्याली में नियुक्त किया गया है। इन स्कूलों में पूर्व में एकल शिक्षक की तैनाती और शिक्षक विहीन की समस्या होने के कारण छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही थी। अधिकतर अध्यापकों ने स्कूल में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली और दूसरी काउंसिलिंग में 58, तीसरी में 23 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्राथमिक स्कूल में की गई है। इससे रिक्त पदों का आंकड़ा कम हो गया है। वर्तमान में सहायक अध्यापक के 48 पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के एकल शिक्षक और शिक्षक विहीन स्कूलों को प्राथमिकता देते हुए सहायक अध्यापकों की तैनाती की जा रही है। कपकोट क्षेत्र के स्कूलों में सहायक अध्यापकों की अधिक कमी होने के कारण चौथी काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की तैनाती कपकोट के स्कूलों में की गई है।
विनय कुमार, डीईओ बेसिक, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed