{"_id":"6866c26e882c737a04078885","slug":"education-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116850-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: राजकीय आईटीआई कमेड़ी में निशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: राजकीय आईटीआई कमेड़ी में निशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू
Thu, 03 Jul 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय आईटीआई कमेड़ी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान में अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। संस्थान में संचालित तीन ट्रेडों में 64 सीटें उपलब्ध हैं।
संस्थान में फिटर, विद्युतकार और कंप्यूटर ऑपरेटर ट्रेडों का संचालन होता है। चयनित अभ्यर्थियों को परिसर में ही निशुल्क छात्रावास की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। आवेदन पत्र के साथ स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है। अभ्यर्थियों का चयन हाईस्कूल में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 से 24 वर्ष होना अनिवार्य है। संस्थान में फिटर और विद्युतकार के 20-20 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ट्रेड में 24 सीटें उपलब्ध हैं।
संस्थान में 64 सीटों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन पत्र संस्थान और समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। -कुलदीप पांथरी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई कमेड़ी