फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   E-coli bacteria was behind the food poisoning in Basti

बास्ती में भोजन के विषाक्त होने की वजह ई कोलाई बैक्टीरिया 

Mon, 04 Mar 2019 12:31 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 04 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
E-coli bacteria was behind the food poisoning in Basti
E-coli bacteria

बास्ती प्रकरण की जांच में जुटी पुलिस को भी वही रिपोर्ट मिली है जो कि जिला प्रशासन को मिली थी। पुलिस की लैब रिपोर्ट में ई कोलाई बैक्टीरिया को ही बास्ती घटना का जिम्मेदार बताया है। भोजन में किसी केमिकल की पुष्टि नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


29 नवंबर 2018 को बास्ती गांव में बारात के दौरान भोजन के उपरांत बाराती व घराती बीमार हो गए थे। इस घटना में चार की मौत हो गई थी जबकि 350 से अधिक बीमार हो गए थे। बीमार ग्रामीणों का प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया गया। इस मामले की जिला प्रशासन ने जांच कर फाइनल रिपोर्ट पहले ही लगा दी है। जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट में ई कोलाई बैक्टीरिया को लोगों के बीमार होने की वजह बताया गया था। 
विज्ञापन


मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस भी अपने स्तर से जांच करा रही थी। शनिवार को पुलिस को लैब की रिपोर्ट मिली है। जिसमें भोजन व पानी के दूषित होने की वजह से ई कोलाई बैक्टीरिया के पैदा होने को वजह बताया गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में केमिकल या जहरीले पदार्थ के होने की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिसरा रिपोर्ट पर टिकी निगाह
पुलिस की निगाह अब मृतकों की बिसरा रिपोर्ट पर टिक गई है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट लाने के लिए टीम को लैब भेजा है। बास्ती घटना की वजह जानने के लिए बिसरा रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। शनिवार को मिली लैब रिपोर्ट में कुछ नया नहीं है। यह पुरानी रिपोर्ट से मिलती जुलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed