फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Due to the closure of Bharadi-Song-Munar road, ration is not going

भराड़ी-सौंग-मुनार सड़क बंद होने से नहीं जा पा रहा राशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Due to the closure of Bharadi-Song-Munar road, ration is not going
बागेश्वर के भराड़ी-सौंग-मुनार सड़क पर आया मलबा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भराड़ी-सौंग-मुनार सड़क बंद होने से लोग परेशान हैं। राशन के ट्रक न जा पाने से सरकारी राशन तक सौंग के खाद्यान्न गोदाम में नहीं जा पा रहा है। सड़क न खुलने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

भराड़ी-सौंग-मुनार जाने वाली सड़क कई दिन से बंद है। सड़क पर कई स्थानों पर मलबा गिरा है। सड़क में पानी के नाले फूट रहे हैं। आवाजाही बंद होने से सौंग के सस्ता गल्ला गोदाम में राशन नहीं जा पा रहा है। राशन न जा पाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन सप्लायर मनोज साह ने बताया कि सड़क बंद होने का मामला लोनिवि के साथ ही प्रशासन के सामने उठाया जा चुका है लेकिन सड़क खोलने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कहा है कि इसकी जानकारी पूर्ति विभाग को भी दे दी गई है। उधर, लोनिवि कपकोट के ईई संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क खोलने के लिए बृहस्पतिवार को जेसीबी भेज दी गई थी। सड़क खोलने का काम चल रहा है। जल्द ही सड़क खोल दी जाएगी।
विज्ञापन

गापानी जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त
बागेश्वर। सड़क सुविधा से वंचित गापानी का पैदल रास्ता भी खराब हो गया है। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मनोज गोस्वामी ने बताया कि रास्ता पिछले पांच वर्ष से क्षतिग्रस्त है। क्षतिग्रस्त रास्ते में लोगों के गिरने का खतरा है। रास्ते में कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने रास्ता सुधारने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed