{"_id":"07bb1f35dc0b69bba153916b484fbbe7","slug":"drug-vendors-shut-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा विक्रेताओं ने बंद रखीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा विक्रेताओं ने बंद रखीं दुकानें
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर नगर और जिले के सभी केमिस्टों ने बुधवार को दुकानें बंद रखीं। जिससे रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दवा विक्रेताओं के संगठनों ने बुधवार को देशभर में दुकानें बंद रखने का आह्वान किया था। केमिस्ट एसोसिएशन ने कहा है कि देशभर में कुछ बड़ी कंपनियां उपभोक्ताओं को इंटरनेट वेब पोर्टल के माध्यम से दवाओं का वितरण कर रही हैं। यह औषधि कानून के खिलाफ है।
विज्ञापन
दवा वितरण की इस व्यवस्था से देशभर में आठ लाख केमिस्टों, उनके 40 लाख परिजनों और दो करोड़ कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। उनकी रोजी-रोटी खतरे में पड़ जाएगी।
केमिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन फार्मेसी पर रोक लगाने की मांग की है। जिले में सभी दुकानें बंद रहीं। दवा विक्रेताओं ने इस नई व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
वहां जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल चंद्र जोशी, महा मंत्री मदन सिंह हरड़िया, महेश खेतवाल, भुवन जोशी, हर्ष मेहरा, हेमंत नगरकोटी, तारा कर्म्याल, हरीश खुल्बे, धीरज गोस्वामी, हरीश कांडपाल, प्रेम पुरी, नरेंद्र कपकोटी, मोहन सिंह रावत, पंकज तिवारी, मनोज ओली, ललित उपाध्याय, जीवन साही, वीरेंद्र कपकोटी आदि उपस्थित थे।