फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drowning in Sarayu

नदी में बहे किशोर का नहीं चला पता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Drowning in Sarayu
बागेश्वर में सरयू नदी के किनारे नदी में बहे किशोर की खोजबीन करते फायर कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरयू नदी में बृहस्पतिवार को नहाते समय बहे किशोर का शुक्रवार को दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चला है। फायर ब्रिगेड, रेगुलर और राजस्व पुलिस टीम ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ओर से नदी में खोजबीन अभियान चलाया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सामने आया है कि रोहित किसी अन्य किशोर को डूबने से बचाने के प्रयास में बह गया था।
विज्ञापन

बिलौना के कुछ किशोर बृहस्पतिवार शाम सत्तेश्वर मंदिर के पास सरयू नदी में नहाने के लिए गए थे। यह लोग नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब सवा पांच बजे इनमें से एक किशोर डूबने लगा। रोडवेज बस स्टेशन के पास बिलौना निवासी रोहित कुमार (16) पुत्र महेश प्रकाश उस किशोर को बचाने के लिए नदी में कूदा और नदी के तेज बहाव में बह गया। देखते ही देखते रोहित आंखों से ओझल हो गया। उसे बचाने के लिए रोहित गया था, वह सकुशल नदी से बाहर आ गया। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने बृहस्पतिवार रात तक खोज अभियान चलाया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह सात बजे से एक बार फिर फायर, रेगुलर और राजस्व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लापता किशोर की ढूंढखोज के लिए अभियान चलाया। नदी का जलस्तर बढ़ने से ढूंढखोज में दिक्कत आ रही है। देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी था। नदी में डूबे किशोर का पता न चलने से परिजन बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed