फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drone keeps an eye on those who burn forests in bageshwar

Uttarakhand Forest Fire: वन विभाग का एक्शन मोड, जंगल जलाने वालों पर ड्रोन की नजर; लोगों को किया जा रहा जागरूक

Thu, 02 May 2024 02:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 02 May 2024 02:25 PM IST
सार

बागेश्वर में अराजक तत्वों से वनों को बचाने के लिए वन विभाग एक्शन मोड में आ चुका है। जंगल जलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर अराजक तत्वों को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Drone keeps an eye on those who burn forests in bageshwar
आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर में अराजक तत्वों से वनों को बचाने के लिए वन विभाग एक्शन मोड में आ चुका है। जंगल जलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर अराजक तत्वों को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया जा रहा है। विभागीय अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों में वाहनों से नियमित गश्त कर लोगों को वनों को आग से बचाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से फील्ड में उतरने और जंगलों को बचाने के लिए वृहद कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिले में इसका असर दिख रहा है। वन विभाग के रेंजर गश्ती वाहन से नियमित जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अधिक वनाग्नि वाले क्षेत्रों में वाहन पर लगे लाउडस्पीकर की मदद से लोगों को आग न लगाने और आग लगाते पकड़े जाने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में बताया जा रहा है। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि बागेश्वर रेंज के पंद्रहपाली, हड़बाड़, आरे, पंतक्वैराली, जौलकांडे आदि क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम किए जा चुके हैं। अन्य रेंजों में भी रेंजर नियमित लोगों को वनाग्नि नियंत्रण में सहयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: जल गए जंगल...कुमाऊं में 24 घंटे में 14 जगह आग का तांडव, नैनीताल डिविजन ने बनाई योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आग लगाते हुए चार लोगों के पकड़े जाने के बाद अब अराजक तत्वों की पहचान के ड्रोन कैमरा भी उपयोग में लाया जा रहा है।


वन विभाग को मिले 10 वाहन
संसाधनों की कमी से जूझ रहे वन विभाग को आपदा प्रबंधन की ओर से 10 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पहले विभाग के पास केवल चार वाहन थे। वाहनों की संख्या बढ़ने से अधिकारियों और कर्मचारियों को गश्त और आग बुझाने में काफी मदद मिल रही है। संवाद

विभाग को वाहन मिलने के बाद आग बुझाने के रिस्पांस टाइम में कमी आई है। गश्त और जागरूकता कार्यक्रम में भी मदद मिल रही है। ड्रोन कैमरे से नजर रखने से अराजक तत्वों की पहचान आसानी से हो सकेगी। -सुनील कुमार, एसडीओ, वन विभाग बागेश्वर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed