फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drinking water lines broke due to rain, taps in houses dried up

Bageshwar News: बारिश से पेयजल लाइनें टूटीं, घरों में टोटियां सूखीं

Sat, 09 Aug 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 09 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Drinking water lines broke due to rain, taps in houses dried up
बागेश्वर/गरुड़। मानसूनी बारिश का कहर पेयजल लाइनों पर टूटा। जिले में नगर से ग्रामीण अंचलों तक पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से 11,000 से अधिक की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के सैंज और माजियाखेत क्षेत्र की पेयजल लाइन बारिश के कारण धारी में मूल स्रोत के पास क्षतिग्रस्त हो गई। आपूर्ति बाधित होने से 1000 से अधिक की आबादी को परेशान होना पड़ रहा है। गरुड़ क्षेत्र में अणां-बांगड़ा, उड़खुली, मेहरखेती, दुधिला-अमोली, मेहरपाली, लमगड़ा-बाड़ीखेती, तिलस्यारी, ग्वाड़-पजेना, कौसानी ग्रेविटि और कौसानी पंपिंग योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते 10 हजार की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। गरुड़ नगर में विभाग टैंकर से आपूर्ति करवा रहा है।
विज्ञापन

खुनौली में पांच दिन से प्यासे 85 परिवार
खुनौली ग्राम पंचायत के मल्ला सन्युणा, खुनौली और भूल्यूड़ा तोक को पेयजल मुहैया कराने कराने वाली मुख्य लाइन गोलज्यू मंदिर थकलाट के पास क्षतिग्रस्त हो गई। इससे गांव के तीन तोक में 85 से अधिक परिवारों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। ग्राम प्रधान जया देवी ने इसकी सूचना संबंधित विभाग और राजस्व अधिकारियों को देकर मरम्मत कराने की मांग की है। पांच दिन से ग्रामीण रोजाना पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन अब तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले के विभिन्न स्थानों पर बारिश से पेयजल की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। खुनौली और माजियाखेत में कल तक आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। गरुड़ क्षेत्र की लाइनों में शाम तक आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है। नगर क्षेत्र में टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। - सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान

कपकोट और दुगनाकुरी में बिजली गुल, दस हजार लोग परेशान
बागेश्वर/कपकोट। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर बिजली लाइनों पर पड़ रहा है। कपकोट नगर समेत दुगनाकुरी के 20 से अधिक गांवों में रातभर बत्ती गुल रही। सुबह भी देर से बिजली बहाल होने के कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।
बृहस्पतिवार शाम भानी के पास बिजली तार टूटने से कपकोट नगर क्षेत्र की सप्लाई पर असर पड़ा। सभी सात वार्डों और आसपास के गांवों में बिजली गुल रही। तहसील क्षेत्र के ठांगधार, झोपड़ा आदि क्षेत्र में भी लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
दुगनाकुरी तहसील के बनलेख से सनगाड़ को जोड़ने वाली बिजली लाइन में फॉल्ट आने से क्षेत्र के किड़ई, पचार, सनेती, बैकोड़ी, जारती, पपोली आदि गांवों में रातभर बिजली गुल रही।

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन क्षेत्र में बिजली संकट गहरा रहा है। एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि मौसम खराब होने से कहीं तार टूट रहे हैं, कहीं लाइन में फॉल्ट आ रहा है। सुबह से लाइनों की मरम्मत कर दोपहर तक आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed