{"_id":"9cc610854453363acf625068349a1955","slug":"dream-flight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनों की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों की उड़ान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वशिक्षा अभियान के तहत सीआरसी भगरतोला में सपनों की उड़ान प्रतियोगिताएं रंगारंग सांस्कृतिक धूम के साथ हुर्ईं। सभी प्रतियोगिताओं में शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाईस्कूल भगरतोला का दबदबा रहा।
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल देवनाई में हुई सामान्य ज्ञान, बाल शोध, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक सांस्कृतिक लोकनृत्य आदि प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में राम सिंह बोरा जूनियर हाईस्कूल के बच्चे अव्वल रहे, जबकि प्राथमिक में बाल शोध और क्विज में प्राथमिक लछियागैर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक प्राथमिक में तुनियातोक सामान्य ज्ञान में रणकुणी अव्वल रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि किशन बोरा ने बच्चों का आकर्षक इनाम बांटे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका जानकी वर्मा, संचालन दलीप भाकुनी ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक महेश पंत, शंभू नाथ, नीरज पंत, पंकज पांडे, चंद्रप्रकाश, सुधा वर्मा, नवीन मिश्रा, देवेंद्र बिष्ट, बिशन राम आदि थे।
विज्ञापन